Mahakaushal Tines

MP Accident News : हाइवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत

MP Accident News : हाइवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत

MP Accident News : छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार देर शाम एक ऐसा हादसा हुआ कि पूरा प्रदेश सन्न रह गया। सागर-कानपुर नेशनल हाइवे पर गुलगंज थाना क्षेत्र के चोपरिया मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

मरने वालों के नाम (MP Accident News)

1. महेंद्र प्रजापति (30)
2. लक्ष्मण प्रजापति (40)
3. दीपक प्रजापति (24)
4. लालू प्रजापति (17)
5. सुरेंद्र प्रजापति (26)

इसके अलावा भूपेंद्र और जीतेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

क्या था पूरा मामला? (MP Accident News)

सतना जिले के नागौद के पास रहने वाला प्रजापति परिवार अपनी बहन को लेने सागर के शाहगढ़ जा रहा था। कार (MP 19 CA 0857) में। खुशी-खुशी निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुलगंज पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। (MP Accident News) सागर रेंज IG हिमानी खन्ना उस वक्त उसी रास्ते से गुजर रही थीं। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार के पांच लोग एक पल में खत्म हो गए। गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक पर 304A समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर