Mahakaushal Times

MP Big News : एमपी में बड़ा हादसा, अचानक ढहा 35 साल पुराना नयागांव पुल, 10 घायल

MP Big News : एमपी में बड़ा हादसा, अचानक ढहा 35 साल पुराना नयागांव पुल, 10 घायल

MP Big News : रायसेन, मध्यप्रदेश। बरेली-पिपरिया रोड पर बना करीब 35 साल पुराना नयागांव पुल सोमवार दोपहर अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त पुल पर यातायात चल रहा था। दो मोटरसाइकिल सवार पुल के साथ ही नीचे जा गिरे। कुल 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें पुल के नीचे काम कर रहे मजदूर भी शामिल हैं।

घायलों की स्थिति (MP Big News)

सभी घायलों को तुरंत रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बाइक सवारों में एक सिहोर और दूसरा बरेली का बताया जा रहा है। किसी की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती रखा गया है।

पुल के नीचे चल रहा था काम (MP Big News)

पुलिया के नीचे ड्रेनेज और मरम्मत का काम चल रहा था। जैसे ही पुल ढहना शुरू हुआ, वहां काम कर रहे मजदूर चीखते-चिल्लाते भागे। कुछ मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए, लेकिन बड़ी जनहानि टल गई।

यातायात पूरी तरह ठप (MP Big News)

हादसे के बाद बरेली-पिपरिया रोड पर दोनों तरफ से आवागमन बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकाला जा रहा है। कलेक्टर, SP सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है।

प्रशासन ने तुरंत जांच टीम गठित कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुल की उम्र और रखरखाव में लापरवाही सामने आ रही है। PWD और सेटू निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। रायसेन जिले में यह इस साल का दूसरा बड़ा पुल हादसा है। इससे पहले भी कुछ पुराने पुलों की हालत खराब बताई जा रही थी। अब प्रशासन ने जिले के सभी पुराने पुलों की तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर