MP Breaking News : मध्यप्रदेश। सागर के बिना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिना के गाँधी चौराहे पर एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि, एक मामले में पुलिस द्वारा उसकी सुनवाई नहीं की जा रही थी जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह का कदम उठाया।
आनन – फानन में महिला को सिविल अस्पताल भेजा गया। मामला बिना थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, दो महीने पहले दीपा अहिरवार नाम की महिला के जेवर कुछ महीने पहले चोरी हुए थे। पुलिस द्वारा चोर को पकड़कर जेल भेज दिया गया लेकिन महिला को उसके जेवर नहीं मिले।
महिला का आरोप है कि, जो जेवर पुलिस द्वारा महिला को लौटाए गए वो नकली थे। पुलिस पर आरोप है कि, वो महिला की शिकायत का समाधान नहीं कर रही। इसी से तंग आकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। इस मामले में उच्च स्तरीय जाँच की मांग की जा रही है।