Mahakaushal Times

MP Cabinet Decision : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के रूम का इतना रेंट देगी एमपी सरकार

MP Cabinet Decision : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के रूम का इतना रेंट देगी एमपी सरकार

MP Cabinet Decision : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।

एमपी कैबिनेट के अहम निर्णय –

Image

  • सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना अंतर्गत पात्र छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके आवास का किराया प्रतिमाह ₹1000 सरकार देगी।
  • एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए रैंप योजना अंतर्गत ₹105 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
  • रेशम समृद्धि योजना अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ लागत मूल्य में वृद्धि की गई है। साथ ही किसानों की अंश राशि को कम कर दिया गया है, ताकि आम किसान भी इससे जुड़ सकें
  • प्रदेश में कोदो और कुटकी की खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसका उचित मूल्य किसानों को मिले इसके लिए कोदो का मूल्य ₹3500 प्रति क्विंटल और कुटकी का मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल तय किया गया है।
  • सोयाबीन उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए कैबिनेट द्वारा भावान्तर योजना को मंजूरी दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर