Mahakaushal Tines

MP Cough Syrup Scandal : क्या पीड़ित परिवारों का दुख बांटने छिंदवाड़ा आएंगे नेता विपक्ष राहुल गांधी?

MP Cough Syrup Scandal : क्या पीड़ित परिवारों का दुख बांटने छिंदवाड़ा आएंगे नेता विपक्ष राहुल गांधी?

MP Cough Syrup Scandal : मध्यप्रदेश। जहरीले कफ सिरप ने अब तक 20 बच्चों की जान ले ली है। कांग्रेस लगातार सरकार से इस बारे में सवाल कर रही है। सरकार लापरवाही करने वालों के खिलाफ एक्शन की बात कह रही है। इधर बच्चों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। 5 अब भी नागपुर एम्स में भर्ती हैं। मामले में कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। ऐसे में माना जा रहा है कि, नेता विपक्ष जल्द ही छिंदवाड़ा आ सकते हैं।

नेता विपक्ष फ़िलहाल विदेश दौरे पर हैं। AICC ने इस मामले में पूरी रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस से मांगी है। विदेश दौरे से लौटते ही राहुल गांधी छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो सकते हैं। फिलहाल राहुल गांधी के रायबरेली जाने का भी कार्यक्रम हैं जहां दलित युवक को पीट – पीट कर मार दिया गया।

कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा

छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत की जानकारी दी गई है। पांच बच्चे नागपुर एम्स में इलाजरत हैं। कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्रिस्क्राइब करने वाले डॉक्टर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जानकारी सामने आई है कि, कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। एसआईटी की टीम चेन्नई और काछीपुरम पहुंचकर मामले की जांच कर रहीं हैं।

डॉक्टरों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए – राजेंद्र शुक्ला

छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत की जानकारी दी गई है। पांच बच्चे नागपुर एम्स में इलाजरत हैं। कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्रिस्क्राइब करने वाले डॉक्टर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जानकारी सामने आई है कि, कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। एसआईटी की टीम चेन्नई और काछीपुरम पहुंचकर मामले की जांच कर रहीं हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर