Mahakaushal Tines

MP Crime News : किराएदार ने की युवक की चाकू मारकर हत्या, गला रेतकर शव नीचे फेंका

MP Crime News

MP Crime News : धार। सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के वार्ड-7 में बीती रात एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी। 23 वर्षीय अक्षय फुलवरे की उसके किराएदार अनिल विश्वकर्मा ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे फेंक दिया।

क्या है पूरा मामला? (MP Crime News)

अक्षय अपने परिवार के साथ महू-नीमच मार्ग पर बने तीन मंजिला मकान में रहता था। अनिल विश्वकर्मा उसी मकान में किराए पर रहता था। रात में किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में अनिल ने चाकू निकाला और अक्षय का गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को गैलरी से नीचे फेंक दिया।

इस दौरान अक्षय का छोटा भाई भी नीचे उतर रहा था। उसने अनिल को शव फेंकते देख लिया और रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। घायल अक्षय को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई (MP Crime News)

थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। हत्या के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन किराए या पुरानी रंजिश का शक जताया जा रहा है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर