Mahakaushal Tines

MP साइबर सेल की बड़ी चेतावनी : 68 करोड़ ई-मेल-पासवर्ड लीक

MP साइबर सेल की बड़ी चेतावनी : 68 करोड़ ई-मेल-पासवर्ड लीक

भोपाल। देशभर में करीब 68 करोड़ ई-मेल आईडी और उनके पासवर्ड लीक होने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद मध्यप्रदेश राज्य साइबर सेल ने तुरंत एडवाइजरी जारी कर दी है। सेल ने सभी ई-मेल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तुरंत अपना पासवर्ड रीसेट कर लें। इन लीक डेटा में मध्यप्रदेश के लाखों-करोड़ों लोगों के ई-मेल भी शामिल हो सकते हैं।

साइबर सेल की एडवाइजरी में कहा गया है कि हैकर्स ई-मेल अकाउंट हैक कर सोशल मीडिया, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य ऐप्स तक पहुंच सकते हैं। इससे बचने के लिए:

तुरंत करें ये उपाय :

– ई-मेल पासवर्ड रीसेट करें
– टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें
– हर वेबसाइट/ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें
– संदिग्ध ई-मेल, SMS या लिंक पर क्लिक न करें
– अनजान ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन न करें

बढ़ते साइबर फ्रॉड :

साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं – डिजिटल अरेस्ट, लोन ऐप फ्रॉड, शेयर मार्केट में लालच, घर बैठे जॉब, ऑनलाइन पार्सल, मोबाइल हैकिंग आदि। वृद्धजन सबसे ज्यादा टारगेट पर हैं। कई मामलों में बिना OTP के भी खाते खाली कर दिए गए। फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर