Mahakaushal Times

MP डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा

MP डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) का समय एक साल और बढ़ा दिया गया है। वे अब 1 दिसंबर 2026 तक इस पद पर रहेंगे। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया। पहले उनकी रिटायरमेंट 1 दिसंबर 2025 को तय थी।

कोर्ट के नियम कहते हैं कि डीजीपी को कम से कम दो साल का कार्यकाल मिलना चाहिए। इसी आधार पर मकवाना को अतिरिक्त एक साल दिया गया। गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव के आदेश में कहा गया कि इस साल 60 साल पूरे करने वाले 17 आईपीएस अधिकारियों में मकवाना 16वें नंबर पर हैं।

उन्हें 1 दिसंबर 2024 से डीजीपी बनाया गया था, आदेश 23 नवंबर 2024 को आया। सुप्रीम कोर्ट की सिविल याचिका नंबर 310/1996 के मुताबिक दो साल का पूरा समय जरूरी है। इसलिए रिटायरमेंट की तारीख 1 दिसंबर 2025 से आगे बढ़ाकर 1 दिसंबर 2026 कर दी गई। अब वे 2026 तक ड्यूटी करेंगे और उसके बाद रिटायर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर