Mahakaushal Times

MP Government Job : चार प्रमुख भर्ती परीक्षाएं स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका

MP Government Job : चार प्रमुख भर्ती परीक्षाएं स्थगित

MP Government Job : भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 2025 के लिए चार बड़ी भर्ती पात्रता परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है, जिससे लाखों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को करारा झटका लगा है। इन परीक्षाओं में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, वनरक्षक-क्षेत्ररक्षक-जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, समूह-03 उपयंत्री परीक्षा और आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा शामिल हैं। आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक ये परीक्षाएं वर्ष के अंत तक होनी थीं, लेकिन अब न तो नोटिफिकेशन जारी हुआ है और न ही रूल बुक।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षाएं 2025 में नहीं होंगी और अगले वर्ष (2026) के शेड्यूल में शामिल होने पर भी संशय बना हुआ है।

चार परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्ट तिथि तय नहीं (MP Government Job)

यह फैसला MPESB के हाल ही में जारी कैलेंडर के बाद आया है, जिसमें कुल 15 भर्ती परीक्षाओं का उल्लेख था। हालांकि, इन चार परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्ट तिथि तय नहीं की गई। पिछले वर्षों की तरह 2022 और 2024 में इन भर्तियों के लिए करीब 13 लाख आवेदन आए थे, जो युवाओं की बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों की मांग को दर्शाता है। अभ्यर्थी संगठनों ने इसे “योजना विहीनता” बताते हुए विरोध जताया है और मंडल से तत्काल नई तिथियां घोषित करने की मांग की है।

विभाग का कहना है कि तकनीकी कारणों और प्रशासनिक तैयारियों के चलते यह कदम उठाया गया है, लेकिन युवाओं में निराशा का माहौल है। अब सभी की निगाहें 2026 के कैलेंडर पर टिकी हैं, जहां इन परीक्षाओं को शामिल करने की उम्मीद है। (MP Government Job)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर