Mahakaushal Times

MP Minor Rape Case : 7 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

MP Rape Case

MP Minor Rape Case : शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद घिनौनी वारदात सामने आई है। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी के रिश्ते के नाबालिग भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस जघन्य कृत्य के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर में खेलने के दौरान हुई दरिंदगी (MP Minor Rape Case)

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब 7 साल की मासूम बच्ची और आरोपी नाबालिग भाई घर में साथ खेल रहे थे। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची की मां अचानक घर आ गईं। मां को देखते ही नाबालिग आरोपी मौके से भाग गया। घबराई मां ने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना के बारे में बताया। (MP Minor Rape Case) इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सीधे जयसिंहनगर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल किया केस दर्ज और गिरफ्तारी (MP Minor Rape Case)

थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि शिकायत मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई।
पुलिस ने सबसे पहले बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह पुष्टि हुई कि आरोपी नाबालिग रिश्ते में बच्ची का भाई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लिया और उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर