Mahakaushal Tines

MP News : 1.33 लाख सोयाबीन किसानों के खाते में 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर

CM Mohan Yadav

MP News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना के तहत 1 लाख 33 हजार सोयाबीन किसानों के बैंक खातों में 233 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। देवास के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने यह राशि डाली और किसानों से सीधा संवाद किया।

सीएम का संबोधन: किसान कल्याण पर जोर (MP News)

सीएम डॉ. यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां भावांतर योजना लागू की गई। किसान को फसलों का सही दाम दिलवाना सरकार का लक्ष्य है। हम किसानों का भला करेंगे।” उन्होंने दूध उत्पादन को प्रोत्साहन देने की बात कही और बताया कि उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

सीएम ने आगे कहा, “1 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी। नगर पालिका और नगर परिषद स्तर पर गीता भवन खोले जाएंगे। आने वाला साल कृषि आधारित उद्योगों के लिए जाना जाएगा। गेहूं का समर्थन मूल्य धीरे-धीरे 2700 रुपये किया जाएगा। कांग्रेसी रोते रहेंगे, हम योजनाओं का लाभ देते रहेंगे। सीमा पर जवान और खेत पर किसान दोनों बराबर हैं।”

उन्होंने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “किसानों की मेहनत से मध्य प्रदेश सोयाबीन स्टेट बना। हर साल केंद्र सरकार समर्थन मूल्य बढ़ा रही है।” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले, “कांग्रेस अगले 50 साल सत्ता से बाहर रहेगी। बिहार में चुनाव हो रहा था, राहुल गांधी पचमढ़ी में छुट्टी मना रहे थे।”

देवास को 188 करोड़ की सौगात (MP News)

सीएम ने देवास जिले को 188 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “घर-आंगन में गाय-बछड़े होने से आनंद आता है।”

कृषि यंत्र प्रदर्शनी का अवलोकन (MP News)

कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इसमें रोटावेटर, ड्रोन, सुपर सीडर, ब्रोड बेड फरो प्लांटर, मल्चर, फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, भूसा लोडर, लेजर लैंड लेवलर, स्वचलित टूलबार, राउंड बेलर, स्लेशर, स्ट्रॉरीपर, रीपर कम बाइंडर, स्प्रे पंप, सीड ग्रेडर विथ कन्वेयर, डिस्क प्लाउ सहित अन्य यंत्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर