Mahakaushal Tines

MP News : BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा समेत 3 गिरफ्तार

MP News : BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा समेत 3 गिरफ्तार

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को टीटी नगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ वरिष्ठ BJP नेता बाबूलाल भानपुर के बेटे सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा को भी हिरासत में लिया गया। तीनों पर अंजलि कॉम्प्लेक्स स्थित कुशवाहा भवन को कूटरचित दस्तावेजों से हड़पने का आरोप है।

कुशवाहा भवन का मामला (MP News)

यह भवन कुशवाहा समाज को आवंटित सामाजिक संपत्ति था। आरोपियों ने 15 साल से फर्जी कागजात बनाकर कब्जा कर लिया और इसे निजी संपत्ति की तरह ऑफिस व गर्ल्स हॉस्टल चला रहे थे। ACP अंकिता खातेकर ने बताया कि 2022 में शिकायत मिली थी। दो साल की जांच के बाद 2024 में FIR दर्ज हुई।

कुशवाहा पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं, जैसे 2023 में एक महिला ने उन्हें यौन शोषण का दोषी ठहराया था। (MP News) तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड मिली। पुलिस अब फर्जी दस्तावेजों की जांच कर रही है। BJP ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर