MP News : देवास। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी है। सोशल मीडिया पर दीपक जोशी के कथित विवाह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना के साथ दिख रहे हैं। खबर है कि 4 दिसंबर को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में यह विवाह हुआ। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दो अन्य महिलाओं के भी दीपक से शादी के दावे करने की बात कही गई है।
दीपक जोशी ने एक वीडियो में कहा, “जीवन में यश-अपयश दोनों आते हैं। मेरे परिवार की ऊंचाइयां बहुत हैं। कुछ मीडिया ने गलत जानकारी प्रकाशित की है। मामले कोर्ट में लंबित हैं, टिप्पणी नहीं कर सकता। सोमवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा जवाब दूंगा।”
दीपक जोशी का राजनीतिक सफर (MP News) :
– हाटपिपल्या से विधायक, शिवराज सरकार में मंत्री
– 2018 में कांग्रेस के मनोज चौधरी से हार
– 2023 में कांग्रेस जॉइन कर खातेगांव से चुनाव लड़ा, भाजपा के आशीष शर्मा से हार
– हाल ही में फिर भाजपा में वापसी
– बेटा जयवर्धन सिंह भाजपा में सक्रिय
– 2021 में पत्नी विजिया जोशी का कोरोना से निधन
वायरल तस्वीरों और दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दीपक जोशी ने इसे कोर्ट केस से जोड़ते हुए सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया है। मामला गरमाया हुआ है और सभी की नजर उनके जवाब पर टिकी है।