Mahakaushal Tines

MP News : इंटरनेशनल टाइगर तस्कर की गिरफ्तारी, CM ने सराहा

CM Mohan Yadav

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली द्वारा भारत-चीन सीमा के पास, उत्तरी सिक्किम से इंटरनेशनल महिला टाइगर तस्कर यांगचेन लाचुंगपा की गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

10 साल से वॉन्टेड तस्कर गिरफ्तार (MP News) :

CM यादव ने कहा कि वाइल्डलाइफ क्राइम के मामलों में 10 साल से वॉन्टेड तस्कर को गिरफ्तार करना एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बाघों सहित सभी वाइल्डलाइफ के संरक्षण और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है।

गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया (MP News) :

2015 में, सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व, नर्मदापुरम से बाघों और पैंगोलिन का शिकार करने और बाघ की हड्डियों और पैंगोलिन के शल्क को नेपाल के रास्ते चीन में अवैध रूप से तस्करी करने वाले एक गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वन मुख्यालय ने इसे STSF को सौंप दिया, जिसने एक संगठित इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश किया और 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था (MP News) :

यांगचेन लाचुंगपा इंटरनेशनल टाइगर तस्करी रैकेट में एक अहम कड़ी है, जो भारत, नेपाल, भूटान और चीन में फैला हुआ है। भारत के अनुरोध पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था ताकि किसी भी देश में कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​उसे गिरफ्तार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर