Mahakaushal Times

MP News : उमरिया में बड़ा हादसा, बेकाबू स्कॉर्पियो ने पाली SDM की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर

MP News : उमरिया में बड़ा हादसा, बेकाबू स्कॉर्पियो ने पाली SDM की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर

MP News : उमरिया जिले में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने पाली SDM अंबिकेश सिंह की सरकारी गाड़ी को नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि SDM का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसा रात करीब 10-11 बजे के बीच हुआ। इसमें SDM अंबिकेश सिंह को सिर और कमर (स्पाइनल कॉर्ड) में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके ड्राइवर अनिल का हाथ टूट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उमरिया जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद SDM की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देर रात जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी (MP News)

टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार चालक को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर