Mahakaushal Tines

MP News : BJP नेता की कार ने 5 लोगों को कुचला, 2 की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

MP News : BJP नेता की कार ने 5 लोगों को कुचला

MP News : मुरैना। जिले के जौटाई रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। BJP नगर मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया की तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर आग ताप रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतक और घायल

मृतक : रामदत्त राठौर और अर्णव लश्कर (ग्वालियर रेफर करने के बाद मौत)
– तीन अन्य घायल अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दीपेंद्र भदौरिया को पकड़कर जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने से भगा दिया। गुस्से में लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह बताया जा रहा है। आरोपी के BJP नेता होने से मामला राजनीतिक रूप भी ले रहा है। विपक्ष ने सरकार पर संरक्षण का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर