Mahakaushal Times

MP News : अस्पताल के पास मिले जले हुए नवजात शव, शहर में सनसनी

MP Crime News

MP News : भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल की पुरानी पानी टंकी के पास मंगलवार को दो अधजले नवजात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि ये जुड़वां बच्चे थे और 8 महीने के प्रीमैच्योर (समय से पहले जन्मे) थे। शवों को कचरे के साथ फेंककर जलाने की कोशिश की गई थी।

पोस्टमॉर्टम से बच्चे या बच्ची होने की पुष्टि (MP News)

पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। मॉर्चुरी रूम के सीसीटीवी का DVR जब्त किया जाएगा। जांच अधिकारी का मानना है कि किसी बिन ब्याही मां ने बदनामी के डर से बच्चों को जन्म देने के बाद ठिकाने लगाने की कोशिश की होगी। पोस्टमॉर्टम से बच्चे या बच्ची होने की पुष्टि होगी।

अस्पताल प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी (MP News)

पुलिस मॉर्चुरी परिसर के कर्मचारियों और वहां तैनात डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है। आसपास के इलाके में भी छानबीन की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। यह घटना भोपाल में नवजात शिशु त्याग और अवैध गर्भपात के मामलों को फिर उजागर कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जल्द खुलासे की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर