MP News : उज्जैन। महाकाल नगरी के दशहरा मैदान पर सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 (Gita Mahotsav) का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन और गीता पाठ के बीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच पर संत रंगनाथाचार्य महाराज का विशेष स्वागत हुआ। हजारों स्कूली बच्चे, बटुक और साधु-संत मौजूद रहे।
सीएम ने क्या कहा? (MP News)
“गीता कोई साधारण धार्मिक ग्रंथ नहीं, ये प्रैक्टिकल लाइफ की सबसे बड़ी किताब है। श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता सिखाती है – अमीर-गरीब में कोई भेदभाव नहीं। यह आज के विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा सबक है। हमने गीता को पाठ्यक्रम में जगह दी है। हर बच्चे के बस्ते में गीता होनी चाहिए।”
सीएम ने बताया कि दोपहर में भोपाल और शाम को इंदौर में भी गीता महोत्सव में शामिल होंगे। इंदौर में गीता भवन की सौगात भी देंगे। वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा, “गीता जीवन जीने की कला सिखाती है। (MP News) यह महोत्सव समाज में ज्ञान, कर्तव्य और सकारात्मकता का संदेश देगा।”