Mahakaushal Times

MP News : कार्बाइड गन हादसे पर सीएम का ऐलान – बच्चों की सुरक्षा सबसे ऊपर, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

MP News : कार्बाइड गन हादसे पर सीएम का ऐलान - बच्चों की सुरक्षा सबसे ऊपर, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

MP News : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचे। वहां स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव और जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना भी मौजूद थे। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि अस्पताल में सभी जरूरी इलाज की व्यवस्था है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की पूरी देखभाल कर रही है।

सीएम ने घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा और सेहत सरकार की पहली प्राथमिकता है। अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग मिलकर सभी घायलों का पूरा इलाज सुनिश्चित करें। राज्य सरकार हर मरीज तक बेहतरीन उपचार पहुंचाएगी। किसी को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर