Mahakaushal Tines

MP News : नए साल से पहले बढ़ी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, DGP मकवाना के सख्त निर्देश

MP News : नए साल से पहले बढ़ी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, DGP मकवाना के सख्त निर्देश

MP News : भोपाल। नए साल के जश्न और हालिया सुरक्षा चुनौतियों (ऑपरेशन ‘सिंदूर’ तथा पहलगाम घटना) को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मॉल्स, होटलों, रिसॉर्ट्स और पिकनिक स्पॉट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

मुख्य निर्देश में कहा गया है कि, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाई जाए। हुड़दंग, शांति भंग करने और नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। महिलाओं की सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस छेड़खानी, अभद्र व्यवहार या महिलाओं के खिलाफ किसी अपराध पर तत्काल एक्शन। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि नए साल के दौरान प्रदेश में चाक-चौबंद सुरक्षा रहेगी। पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर