Mahakaushal Tines

MP News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में चूक, वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल

MP News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में चूक, वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल

MP News : देवास (खातेगांव)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सोमवार को खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे शिवराज के काफिले के ठीक सामने कांग्रेस नेता रोहित बंडावाला अचानक आ गए। ब्लैक शर्ट और चश्मा पहने रोहित कार से उतरकर शिवराज की गाड़ी के सामने सड़क पर बैठ गए।

रोहित का दावा है कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से बात करना चाहते थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि काफिले की सुरक्षा घेरा कैसे टूटा।

सुरक्षा पर बड़े सवाल (MP News)

पिछले दिनों ही खुफिया इनपुट के बाद शिवराज की भोपाल और दिल्ली स्थित आवासों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इसके बावजूद काफिले तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। Z+ श्रेणी की सुरक्षा में भी यह चूक गंभीर मानी जा रही है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। कांग्रेस इसे “जनता की आवाज” बता रही है, जबकि BJP इसे सुरक्षा चूक की बजाय “राजनीतिक ड्रामा” कह रही है। रोहित बंडावाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वे सिर्फ किसानों की बात रखना चाहते थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। काफिले की सुरक्षा में तैनात जवानों से पूछताछ हो रही है। यह घटना केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर रही है। वीडियो वायरल होने से मामला और गरमा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर