Mahakaushal Times

MP News : अस्पताल में खुलेआम गुंडागर्दी, पुलिस के सामने दलित पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई

MP News : अस्पताल में खुलेआम गुंडागर्दी

MP News : सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक बार फिर जातिगत हिंसा और गुंडागर्दी का शर्मनाक मामला सामने आया है। जिला अस्पताल परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कुछ मनचले युवकों ने दलित टेंट कारोबारी और उसके बुजुर्ग पिता के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गाड़ी साइड करने पर दीपक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया (MP News)

पीड़ित युवक प्रवेश परिहार (अंबेडकर नगर गंज निवासी) ने बताया कि रात में वह घर लौट रहा था तभी भोपाल नाका क्षेत्र में दीपक परमार अचानक उसकी गाड़ी के सामने आ गया। गाड़ी साइड करने पर दीपक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जब प्रवेश ने गाड़ी रोकी तो दीपक के साथी आ धमके और मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रवेश की पिटाई शुरू कर दी।

वर्दीधारी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे (MP News)

इलाज के लिए प्रवेश अपने पिता हरिसिंह परिहार के साथ जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और पुलिस के सामने ही पिता-पुत्र दोनों को फिर से पीटने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, फिर भी आरोपी बेखौफ होकर मारपीट करते रहे।

कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर दीपक परमार और उसके साथियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर