Mahakaushal Tines

MP News : भारत माता के लिए अपशब्द बोलने वाले व्यक्ति को उठा ले गई पुलिस

MP News : भारत माता के लिए अपशब्द बोलने वाले व्यक्ति को उठा ले गई पुलिस

MP News : मध्यप्रदेश। भारत माता के लिए अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर भारत माता को अपशब्द कहे थे। इसके बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोग खासा नाराज थे।

आरोपी विदिशा के सिरोंज का रहने वाला है। उसने फेसबुक पर भारत माता के लिए डायन शब्द का उपयोग किया था। सिरोंज के थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि, एक व्यक्ति ने फेसबुक पर केंद्र द्वारा आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर सिक्का जारी करने से जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए आरोपी ने कहा कि, डायन की पूजा पिशाच करें। जिसके हाथ में तिरंगा नहीं वह हमारे भारत माता नहीं।

इसके बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोग थाने पहुँच गए। यहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर