MP News : खरगोन। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार रात करीब 10 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के NH-347 पर बन रहे खरगोन बाईपास का औचक निरीक्षण किया। जैसे ही टॉर्च की रोशनी पड़ी, घटिया निर्माण की पोल खुल गई। मौके पर ही मौके पर मंत्री ने सख्ती दिखाई और एक साथ कई अधिकारियों पर गाज गिरा दी।
निरीक्षण में क्या-क्या खामियां मिलीं? (MP News)
– DBM (डेंस बिटुमिनस मैकडम) की मोटाई तो ठीक थी, लेकिन कॉम्पेक्शन (दबाव) बेहद खराब
– शोल्डर पर इस्तेमाल पत्थर मानक 50 mm से काफी बड़ा – पूरी तरह घटिया
– सैंपल लेने के लिए निर्धारित बैग तक मौजूद नहीं
– कई जगहों पर लेयरिंग और फिनिशिंग में भयानक लापरवाही
मंत्री ने तुरंत लिए ये एक्शन (MP News) :
खरगोन प्रयोगशाला प्रभारी अधीक्षण यंत्री विजय सिंह पवार तत्काल प्रभाव से निलंबित। संबंधित उपयंत्री मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) को कार्रवाई के निर्देश
सुपरविजन कंसल्टेंट कंपनी ICON पर सख्त कार्रवाई के आदेश।
मंत्री राकेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा (MP News) :
“सड़क निर्माण में गुणवत्ता से एक इंच भी समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। लापरवाही करने वाले चाहे अधिकारी हों या ठेकेदार-कंसल्टेंट, सबके खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई होगी।” खरगोन बाईपास का यह प्रोजेक्ट काफी समय से चर्चा में था। अब मंत्री की इस रात्रि कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। आगे और भी कई अधिकारियों-ठेकेदारों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।