Mahakaushal Tines

MP News : कुबेरेश्वर धाम में शर्मनाक कांड, दंपती के होटल कमरे का निजी वीडियो वायरल

MP News : कुबेरेश्वर धाम में शर्मनाक कांड, दंपती के होटल कमरे का निजी वीडियो वायरल

MP News : सीहोर। भगवान शिव के पवित्र धाम कुबेरेश्वर (Kubereshwar Dham) में श्रद्धालुओं की आस्था को उस वक्त गहरा झटका लगा जब राजस्थान से दर्शन को आए एक दंपती के होटल कमरे के निजी पल 19 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि सामने वाले उपासना पैलेस होटल के कर्मचारियों ने खिड़की से मोबाइल से वीडियो बना लिया। कमरे में पर्दे खुले थे और लाइट जल रही थी।

वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित दंपती के होटल (डमरूवाला, कमरा नंबर 201) के मैनेजर कृष्णपाल वर्मा को वीडियो मिला। उन्होंने तुरंत कपल को पहचाना और मंडी थाना पहुंचकर शिकायत की।

गिरफ्तार, नामजद आरोपी (MP News):

1. सुमित पैरवाल (मुख्य आरोपी, वीडियो बनाने वाला)
2. अंकित जाटव
3. विनोद मालवीय
4. कमलेश उर्फ कनक कौशल

सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही (MP News):

पुलिस ने IT एक्ट और निजता भंग करने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। CSP अभिनंदना शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। वीडियो कितने लोगों तक पहुंचा, इसे डिलीट कराने और सोर्स ब्लॉक करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

कुबेरेश्वर धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस घटना ने होटल व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और हिंदू संगठन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी होटलों को CCTV और प्राइवेसी मानकों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर