Mahakaushal Times

MP News : भाई की मौत से सदमे में युवक ने गोली मार ली, वीडियो वायरल

MP News : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक भाई की मौत के गम ने दूसरे भाई को भी लील लिया। बुआ के बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद दुखी युवक ने फोरलेन पर एचएम होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या से पहले उसने दो वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर डाल दिए। वीडियो में उसने कहा कि भाई चला गया, मेरा शरीर अब सिर्फ खोल है, आत्मा मर चुकी। न भूख लग रही, न प्यास। चाहे इंसान से, भगवान से या काल से लड़ना पड़े, महाकाल को छोड़कर सबसे भिड़ूंगा। भाई को लेकर आऊंगा और भगवान से पूछूंगा कि किसको ले आए।

इतना कहकर राजेश मिश्रा ने खुद को गोली मार ली। यह पूरा मामला कोतवाली थाने के दायरे का है। कोतवाली पुलिस और सीएसपी अरुण सोनी मौके पर पहुंचे। जांच जारी है। मौत के बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर