MP News : मध्यप्रदेश। बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला से लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बंदूक दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोना – चांदी लूट ली गई। यह घटना रविवार देर रात विदिशा के बजरिया हनुमान मंदिर रोड तोपपुरा इलाके में 10 और 11 बजे के बीच हुई।
बताया जा रहा है कि, महिला का नाम गीता चौकसे है। उनका पति दूसरे कमरे में दो रहा था। इसी दौरान चोर आए और सोना – चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। चोरों ने धमकी दी कि, शोर मचाया तो भेजा उड़ा देंगे। इसके बाद शोर अलमारी से गहने हुए उनके गले से मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।
चोरों के जाने के बाद जब चीख-पुकार मची तो घटना की जानकारी हुई। गीता चौकसे का कहना है कि, चोर 7 – 8 तोला सोना और चार किलो चांदी लेकर गायब हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर SP रोहित काशवानी और वरिष्ठ अधिकारी एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम के साथ पहुंचे और मुआयना भी किया।