MP Officer Transfers : मध्यप्रदेश में 7 फरवरी तक कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदारों के तबादले बंद रहेंगे। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को इसकी हिदायत दी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के काम के चलते यह फैसला लिया गया।
मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा व संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन ने प्रेस वार्ता में यह बताया। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि SIR पूरी होने तक इन अधिकारियों का कोई तबादला न हो।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि SIR के समय एसपी, आईजी व अन्य वरिष्ठ आईपीएस के अलावा एसडीओपी, सीएसपी, डीएसपी या टीआई स्तर के अफसरों का तबादला हो सकता है। इन पर कोई पाबंदी नहीं है।