MP Politics : इंदौर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को पूरी तरह कब्जा कर लिया है। दिग्विजय ने दावा किया, “272 रिटायर्ड जज, रिटायर्ड IAS और IPS अधिकारियों को चुनाव आयोग में सदस्य बनाया गया है, जो पहले से ही भाजपा के सदस्य थे। यह चुनाव आयोग को बचाने की भाजपा की साजिश है।”
SIR पर सबसे बड़ा आरोप (MP Politics)
दिग्विजय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा, “SIR के नाम पर लोगों का वोट और नागरिकता छीनी जा रही है। खासकर आदिवासी, दलित और गरीब इलाकों में लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं। नाम कटेगा तो नागरिकता भी खतरे में पड़ जाएगी। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।”
जेनरेशन Z पर तंज, फिर अपील (MP Politics)
युवाओं पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय ने कहा, “आज का जेन G (जेनरेशन Z) सिर्फ रील बनाता है, उसे देश और संविधान से मतलब नहीं। अगर संविधान और लोकतंत्र बचाना है तो जेन G को आगे आना होगा।”
उन्होंने ऐलान किया कि 26 नवंबर से पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस “भारतीय संविधान बचाओ” अभियान चलाएगी। लाखों कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संविधान, लोकतंत्र और SIR की सच्चाई पर चर्चा करेंगे।
नेपाल वाला सवाल, दिग्विजय का मजेदार जवाब (MP Politics)
जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या भारत में भी नेपाल की तरह जेनरेशन Z बड़ा आंदोलन कर सकता है? दिग्विजय ने मुस्कुराते हुए कहा, “ये सवाल आप जेन G से पूछो, मैं तो जेन A (जेनरेशन अशोक) हूँ!”