Mahakaushal Times

MP Politics : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन सरकार को घेरा, फिजूलखर्ची पर कही ये बात

MP Politics : Umang Singhar

MP Politics : भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को मोहन यादव सरकार पर दो बड़े मुद्दों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बजट को “विकास का दिखावा और विलासिता का खर्च” करार देते हुए सवाल उठाया कि जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं, लेकिन पिछले बजट की राशि कहां खर्च हुई, इसका हिसाब तक नहीं दिया जा रहा।

बजट पर सिंघार का आरोप (MP Politics)

किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और युवाओं के लिए न योजनाएं बनीं, न बजट में प्रावधान। विकास के नाम पर घोषणाएं, लेकिन असल खर्च हेलीकॉप्टर, चार्टर प्लेन, लग्जरी गाड़ियां और सरकारी आवासों पर। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसे बुनियादी ढांचे के लिए बजट लगातार घटाया जा रहा। उमंग सिंघार ने आगे कहा – “जनता से सुझाव मांगने का नाटक बंद करो, पहले पिछले बजट का हिसाब दो।”

मनजीत घोषी की गिरफ्तारी पर बरसे (MP Politics)

सिंघार ने दिल्ली-राजस्थान पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मनजीत घोषी को उठाए जाने को “लोकतंत्र पर हमला” बताया। उन्होंने कहा:
– SIR (मतदाता सूची संशोधन) में हो रही धांधली पर सवाल उठाना अपराध नहीं है
– सालों पुरानी सूचियां चल रही हैं, नए नाम जुड़ नहीं रहे, फॉर्म तक नहीं मिल रहे
– आवाज उठाने वालों को उठवा लेना भाजपा की नई नीति बन गई है
– “कांग्रेस हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी है, सच दबाने की कोशिशें अब बेनकाब होंगी”

सिंघार ने चेतावनी दी कि बजट की पारदर्शिता और मतदाता सूची में सुधार के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा, “सरकार जवाबदेही से भाग नहीं सकती। जनता सब देख रही है।” सिंघार ने चेतावनी दी कि बजट की पारदर्शिता और मतदाता सूची में सुधार के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा, “सरकार जवाबदेही से भाग नहीं सकती। जनता सब देख रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर