MP Rape Case : रायसेन। गौहरगंज क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। घटना के चौथे दिन बुधवार को सकल हिंदू समाज ने किन्नर समाज के साथ मिलकर गौहरगंज खेल मैदान में भारी संख्या में धरना-प्रदर्शन किया। हजारों लोग एकत्र हुए और एक ही नारा गूंजता रहा – “सलमान का एनकाउंटर करो”।
धरना शांतिपूर्ण था, फिर अचानक भड़का आक्रोश (MP Rape Case)
धरना खत्म होने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने गलियों, मस्जिद की ओर और पुलिस बल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई पत्रकारों समेत कुछ लोग चोटिल हो गए। भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
महिलाएं और किन्नर समाज भी मैदान में (MP Rape Case)
तीन दिन से थाने के सामने धरने पर बैठी सैकड़ों महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। किन्नर समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस-प्रशासन की अपील (MP Rape Case)
नर्मदापुरम रेंज के आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने कहा,
“हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बहुत जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। कानून अपने हाथ में न लें।”
गौहरगंज में तनाव बना हुआ है। भारी पुलिस फोर्स तैनात है। प्रशासन का दावा है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और 24-48 घंटे में गिरफ्तारी हो जाएगी। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं और फिर से बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।