MP Syrup Scandal : मध्यप्रदेश। जहरीले कफ सिरप से मरने वाले बच्चों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के अंदर तीन बच्चों की जान चली गई है। कई बच्चे अब भी नागपुर एम्स में जिंदगी और मौत के बीच झोल रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि, अब तक सिरप के चलते 20 बच्चों की जान चली गई है।
कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा
छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत की जानकारी दी गई है। पांच बच्चे नागपुर एम्स में इलाजरत हैं। कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्रिस्क्राइब करने वाले डॉक्टर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जानकारी सामने आई है कि, कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। एसआईटी की टीम चेन्नई और काछीपुरम पहुंचकर मामले की जांच कर रहीं हैं।
डॉक्टरों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए – राजेंद्र शुक्ला
कफ सिरप से हुई मौतों पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का कहना है, “दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 20 बच्चों की जान चली गई है…राज्य सरकार बहुत सतर्क है। कोल्ड्रिफ के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें चेन्नई और कांचीपुरम पहुंच गई हैं…डॉक्टरों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए।”