Mahakaushal Times

MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, 24 जिलों में 48 घंटे में हल्की बरसात का अलर्ट

MP Weather Update

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम का रंग बदल रहा है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी जिलों को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल समेत 24 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। यह असर अगले एक हफ्ते तक रहेगा।

पिछले 24 घंटों में अशोकनगर, छतरपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सतना, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी व धार में हल्की वर्षा हुई। अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। भोपाल का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा, जबकि उज्जैन व इंदौर संभाग में तापमान बढ़ा।

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि पूर्व मध्य अरब सागर में डिप्रेशन बना है। इसका असर गोवा, लक्षद्वीप व कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों पर पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर अगले 24 घंटों में डिप्रेशन बनेगा। इससे प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में बरसात होगी। अगले 48 घंटों तक दक्षिणी हिस्सों में हल्की वर्षा संभव है।

शनिवार को आधे से ज्यादा जिलों में बारिश का अनुमान है। इसमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा व पांढुर्णा शामिल हैं।

तापमान का हाल अधिकतम:

नर्मदापुरम 34.3°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो 34.2°C, मंडला 34°C, उज्जैन 33.8°C, दमोह 33.6°C 
न्यूनतम: नौगांव 17.3°C (सबसे कम), खंडवा/मुरैना 18.4°C, शिवपुरी/खरगोन 19°C, मलाजखंड 19.1°C, ग्वालियर 19.3°C

बड़े शहरों का पारा

उज्जैन: 33.8°C
ग्वालियर: 33°C
जबलपुर: 32.3°C
इंदौर: 31.9°C
भोपाल: 31.4°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर