Mahakaushal Times

MP Weather Update : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक, आज 22 जिलों में कोहरा अलर्ट

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। तेज ठंड और शीतलहर के साथ अब घना कोहरा भी जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले (MP Weather Update) :

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी। इन क्षेत्रों में हाथ को हाथ नहीं सूझेगा, वाहन चलाना जोखिम भरा रहेगा।
येलो अलर्ट वाले जिले (घना कोहरा, दृश्यता 1-2 किमी) में भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और सिंगरौली शामिल है।

सोमवार सुबह रीवा और मुरैना में दृश्यता मात्र 50 मीटर रही, जबकि भोपाल में 500-1000 मीटर। खजुराहो में 50-200 मीटर, ग्वालियर-दतिया-सीधी में 500-1000 मीटर और इंदौर, नर्मदापुरम, सागर आदि में 1-2 किमी तक विजिबिलिटी दर्ज की गई। यह इस सीजन की पहली ऐसी सुबह थी जब घना कोहरा छाया।

तापमान में भारी गिरावट (MP Weather Update) :

सोमवार रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.8°C, इंदौर 6.6°C, ग्वालियर 9.1°C, उज्जैन 9.3°C और जबलपुर 9.4°C रहा। सबसे ठंडे स्थान पचमढ़ी और राजगढ़ रहे, जहां पारा 5.4°C तक गिरा।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान (MP Weather Update) :

17 दिसंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 222 किमी/घंटा तक पहुंच चुकी है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं और विक्षोभ मिलकर दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की सर्दी ला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर