Mahakaushal Times

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, घने कोहरे से बढ़ी मुश्किलें

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीत लहर के साथ अब घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे सुबह और शाम के समय दृश्यता काफी कम हो रही है और यातायात प्रभावित हो सकता है।

राज्य का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को कंपकंपी छूट रही है।

जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान (MP Weather Update):

बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, जबकि जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर और उज्जैन में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण यह ठंड बढ़ रही है।

अन्य प्रमुख स्थानों के तापमान इस प्रकार रहे (MP Weather Update):

राजगढ़ और कल्याणपुर: 5.6 डिग्री
शाजापुर: 6.1 डिग्री
मंदसौर: 6.7 डिग्री
रीवा और उमरिया: 7.2 डिग्री
मलाजखंड: 7.4 डिग्री
खजुराहो: 8.2 डिग्री
नौगांव: 8.3 डिग्री
रायसेन और दतिया: 8.4 डिग्री
मंडला: 8.5 डिग्री
बैतूल: 8.7 डिग्री
नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और दमोह: 9 डिग्री
खंडवा: 9.4 डिग्री
सतना: 9.6 डिग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर