Mahakaushal Times

Narsinghpur News : व्यवस्था की खुली पोल, उप स्वास्थ्य केंद्र पर डला मिला ताला

Narsinghpur News : नरसिंहपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

Narsinghpur News : नरसिंहपुर। जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत खोलकर रख दी कलेक्टर रजनी सिंह ने। शुक्रवार को उनके सख्त निर्देश पर सुबह 11:30 बजे तक चलाए गए औचक निरीक्षण में विकासखंड नरसिंहपुर के छह उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बंद मिले। ताला लटका देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

बंद मिले उप स्वास्थ्य केंद्र (Narsinghpur News) :

– डोकरघाट
– मगरधा
– डांगीढाना
– बचई
– देवनगर
– एक अन्य केंद्र

निरीक्षण करने पहुंची मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (CBMO) डॉ. रिचा मिश्रा की टीम ने पाया कि न तो CHO मौजूद थे, न एएनएम और न ही MPW। मरीजों के आने का इंतजार करते ग्रामीण खाली हाथ लौट रहे थे।

कलेक्टर के आदेश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिए गए। जवाब दो दिन में नहीं आया या संतोषजनक नहीं रहा तो वेतन कटौती से लेकर बड़ी सजा तक की चेतावनी दी गई है। (Narsinghpur News)

निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र गोरखपुर और उसरी में भी कई कमियां मिलीं, वहां सुधार के लिए तत्काल निर्देश दिए गए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप मिश्रा भी टीम के साथ थे। (Narsinghpur News)

कलेक्टर रजनी सिंह ने साफ कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब हर सप्ताह औचक निरीक्षण होंगे और अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिले के ग्रामीणों ने इस कदम की जमकर सराहना की है। (Narsinghpur News) कई लोगों ने कहा, “अब शायद सुबह 11 बजे भी डॉक्टर-स्टाफ मिलने लगें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर