Mahakaushal Tines

Narsinghpur News : नरसिंहपुर में रोटावेटर ने निगल ली जिंदगी, खेत में काम करते रोहित की दर्दनाक मौत

Narsinghpur News : नरसिंहपुर में रोटावेटर ने निगल ली जिंदगी

Narsinghpur News : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के झांसीघाट गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खेत में काम कर रहे 18 वर्षीय रोहित श्रीपाल, जो अपने पिता राजकुमार श्रीपाल के साथ खेती करते थे, रोटावेटर की चपेट में आ गए। मशीन के तेज घूमते ब्लेड ने उन्हें इस कदर जकड़ लिया कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रैक्टर से रोटरी चलाते वक्त फंसे (Narsinghpur News )

जानकारी के मुताबिक, रोहित अपने पिता के साथ खेत में ट्रैक्टर से रोटरी (रोटावेटर) चला रहे थे। अचानक उनका पैर फिसला या कपड़ा मशीन में फंस गया, जिससे वे रोटावेटर के ब्लेड में जा फंसे। तेज गति से घूमते ब्लेड ने उन्हें चंद सेकंड में लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। (Narsinghpur News )

परिजन उन्हें तुरंत गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. इंदर सिंह ने बताया, “रोहित को गंभीर चोटें आई थीं। सिर, छाती और शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव थे। मौके पर ही मौत हो गई थी।”

एकलौता बेटा था रोहित (Narsinghpur News )

रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 12वीं पास करने के बाद वह खेती में पिता का हाथ बंटाता था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजकुमार सदमे में हैं और बोलने की स्थिति में नहीं। पड़ोसी बोले, “लड़का बहुत मेहनती था। सुबह से खेत पर था। पता नहीं कैसे यह हादसा हो गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर