Mahakaushal Times

Narsinghpur News : कुत्ते की निर्मम हत्या से मालिक का दिल टूटा, पुलिस ने PM के लिए भेजा शव

Narsinghpur News : कुत्ते की निर्मम हत्या से मालिक का दिल टूटा

Narsinghpur News : तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर। भामा गांव में आपसी रंजिश ने इतना भयानक रूप ले लिया कि एक व्यक्ति ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को बिजली का करंट लगाकर मार डाला। गुस्साए कुत्ते मालिक ने मृत कुत्ते का शव उठाया और सीधे तेंदूखेड़ा थाने पहुंच गया। थाने के सामने शव रखकर वह घंटों रोता-बिलखता रहा और आरोपित कन्हैया केवट के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगा।

कन्हैया ने जानबूझकर करंट लगाया (Narsinghpur News)

मामला इतना भावुक हो गया कि थाने में मौजूद लोग भी सन्न रह गए। मालिक का कहना था कि पुरानी रंजिश के चलते कन्हैया ने जानबूझकर करंट लगाया।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली और पशु चिकित्सकों की सलाह पर कुत्ते के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। TI ने बताया कि PM रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत करंट से हुई या नहीं। जांच के बाद उचित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस घटना से तनाव है। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर