OnePlus Nord 6 को खास तौर पर मॉडर्न यूजर्स और गेमिंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 chipset दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और हाई-एंड परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। यह प्रोसेसर एडवांस कोर आर्किटेक्चर के साथ आता है, जिससे फोन तेज और स्मूद काम करता है
गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन खास साबित हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire MAX जैसे पॉपुलर गेम्स में लगातार 165FPS तक का गेमप्ले दे सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाता है। साथ ही एड्रेनो GPU और नई एज टेक्नोलॉजी गेमिंग को और बेहतर बनाती है
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED सनबर्स्ट HDR डिस्प्ले दी गई है, जो बेहद स्मूद विजुअल्स और शानदार ब्राइटनेस प्रदान करती है। इसमें 1800 निट्स तक हाई ब्राइटनेस मोड और 3600 निट्स तक पीक HDR ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर और HDR कंटेंट देखने का अनुभव शानदार हो जाता है
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर सामान्य उपयोग में 2.5 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइसेस को भी चार्ज कर सकते हैं
कनेक्टिविटी के लिए इसमें G2 वाई-फाई चिप दी गई है, जो बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। इसके अलावा फोन तीन कलर ऑप्शन होलोग्राफिक क्विक सिल्वर, फ्रेश मिंट और पिच ब्लैक में उपलब्ध होगा, जो यूजर्स को स्टाइलिश डिजाइन का विकल्प देता है
OnePlus Nord 6 एक पावरफुल ऑलराउंडर स्मार्टफोन के रूप में सामने आ रहा है, जो बैटरी, गेमिंग और परफॉर्मेंस के मामले में नए स्टैंडर्ड सेट कर सकता है
Tags
OnePlus, Nord6, Smartphone, TechNews, GamingPhone