Mahakaushal Times

Panna Police Attack : आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, TI व आरक्षक गंभीर घायल

Panna Police Attack : आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला

Panna Police Attack : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में पुलिस टीम पर बुधवार रात साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम पर 40-50 लोगों ने लाठियां बरसाईं। इस हादसे में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया को सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा भी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टीआई व आरक्षक को बंधक बना लिया

टीम आरोपी पंचम यादव को पकड़ने धरमपुर गांव पहुंची थी। जैसे ही पुलिस गांव में घुसी, ग्रामीणों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने टीम को घेर लिया और हमला बोल दिया। हंगामे में टीआई व आरक्षक को बंधक बना लिया गया। बाकी आठ पुलिसकर्मी हथियार छोड़कर भाग निकले और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी बना दिया गया

खबर मिलते ही एसपी निवेदिता नायडू कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचीं। उन्होंने घायलों को सुरक्षित निकाला और अस्पताल भेजा। हमले के मुख्य आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी बना दिया गया। सभी अधिकारी बृजपुर थाने पर डेरा डाले स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर