Mahakaushal Times

Realme आज लांच करेगी देश का पहला ‘सेल्फी मिरर’ फोन, जानिए इसके फीचर्स

नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी Realme आज भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे देश का पहला “सेल्फी मिरर फोन” बताया है। इसके साथ ही इसमें डुअल 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा सेटअप मिलने का दावा किया गया है।

जानिए खासियत
इस फोन की खासियत इसका यूनिक “सेल्फी मिरर” फीचर है। कंपनी ने बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटा गोल मिरर दिया है, जिससे यूजर्स रियर कैमरे से ही हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी ले सकेंगे। यह मिरर फोटो लेते समय यूजर को अपनी पोजिशन देखने में मदद करेगा।

कंपनी ने Realme 16 5G के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी जारी की है, जहां इसके कई फीचर्स सामने आए हैं। फोन में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा और इसे मजबूत बनाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।

पावरफुल बैटरी
बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी पावरफुल बताया जा रहा है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह दो दिन तक चल सकती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

ट्रिपल रियर कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कीमत
कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक्स के अनुसार इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च इवेंट में बैंक ऑफर्स और अन्य वेरिएंट्स की जानकारी भी दी जाएगी। फोन के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज जैसे कई अहम फीचर्स का खुलासा कंपनी आज लॉन्चिंग के दौरान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर