Indore CM Mohan Yadav Visits : मध्यप्रदेश। इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव जू का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रकृति से जुड़ाव ही जीवन की असली समृद्धि है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में चिड़ियाघर का भ्रमण कर जीव-जंतुओं और पक्षियों के साथ समय बिताया। उन्होंने पक्षियों को दाना खिलाकर यह संदेश दिया कि हमारी संस्कृति का मूल भाव सभी प्राणियों के प्रति करुणा और सहअस्तित्व है।
जानकारी के अनुसार इंदौर के जू में बायसन का नया जोड़ा आया है। सीएम ने इनके नाम रूद्र, कलकी, तापी और तुलसी रखे। उन्होंने कहा कि, यह पूरे एमपी के लिए गौरव की बात है। यह भी बताया गया कि, इंदौर से लायन का जोड़ा दूसरे राज्य को दिया गया। इसके बाद मध्यप्रदेश को जंगली भैंस हुए शुतुरमुर्ग मिला। यह भले ही उड़ने वाला पक्षी नहीं है लेकिन प्रदेश की जैव विविधता और गौरव को बढ़ाने वाला है। इंदौर के जू में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया जेब्रा भी है।