Mahakaushal Times

X पर वायरल साध्वी प्रज्ञा का बयान: लव जिहाद रोकने को बेटी की टांगें तोड़ने की सलाह

X पर वायरल साध्वी प्रज्ञा का बयान: लव जिहाद रोकने को बेटी की टांगें तोड़ने की सलाह

Sadhvi Pragya Viral Video : मध्यप्रदेश। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बेटी माता-पिता की बात न माने और किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के पास जाने की कोशिश करे, तो उसकी टांगें तोड़ने में कोई कसर न छोड़ें।

साध्वी ने आगे कहा कि जो संस्कारों से न माने, बातों से न सुने, उसे सजा देनी पड़ती है। अपनी संतान हो तो मारना पड़े तो पीछे न हटें।

उन्होंने जोर दिया कि माता-पिता का उद्देश्य बेटी का भला होता है। उसे सही रास्ते पर लाने के लिए परिवार को हर कोशिश करनी चाहिए। इस बयान से समाज में बहस छिड़ गई। कुछ लोग इसे महिलाओं के अधिकारों और कानून की अनदेखी बता रहे हैं, तो समर्थक इसे संस्कृति की रक्षा कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर