Satna Rape Case : मध्यप्रदेश। सतना भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध :
छह महीने पहले अप्रैल में कोलगवां थाना में महिला ने थाने में शिकायत की थी। उसका आरोप था कि, सतीश शर्मा ने झांसा दिया कि, उसके पति को नौकरी पर लगवा देगा। इसके बाद उसे घर में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। मामला साल 2023 का था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल :
महिला का यह भी आरोप था कि, पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर एक्शन नहीं लिया गया। पीड़िता ने एक वीडियो बनाया था जिसमें वो चेतावनी दे रही थी कि, एक्शन नहीं लिया गया तो वो आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।