Mahakaushal Times

Seoni News : घंसौर में कैश वैन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर रेफर

Seoni News : घंसौर में कैश वैन ने बाइक को मारी टक्कर

Seoni News : सिवनी। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे घंसौर-लखनादौन मार्ग पर दारोट गांव के पास एक तेज रफ्तार कैश वैन (ATM कैश भरने वाली) ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कहानी निवासी 40 वर्षीय संत कुमार इनवाती गंभीर रूप से घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर (Seoni News)

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। संत कुमार को पहले घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। अभी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वैन चालक से पूछताछ की जा रही (Seoni News)

घंसौर TI लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि वैन घंसौर से लखनादौन की ओर जा रही थी, जबकि संत कुमार कहानी से घंसौर आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और वैन चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे की मुख्य वजह अंधेरे में तेज रफ्तार और हेडलाइट की समस्या बताई जा रही है।

इलाके में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए लोग प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट की मांग कर रहे हैं। संत कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं, घर में बुजुर्ग माता-पिता और बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर