Mahakaushal Times

Seoni News : स्कूल में बच्चों से “अल्लाह हू अकबर” नारे लगवाने का आरोप, विहिप ने थाने में दिया ज्ञापन

Seoni News : स्कूल में बच्चों से “अल्लाह हू अकबर” नारे लगवाने का आरोप

Seoni News : सिवनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी में सोमवार को गीता जयंती महोत्सव के बाद योग सत्र के दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रतिक्षा मानगढ़े पर गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने बच्चों से “अल्लाह हू अकबर” के नारे लगवाए। बच्चों ने घर जाकर परिजनों को बताया, जिसके बाद बुधवार को अभिभावक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य को तत्काल हटाने और निलंबन की मांग की।

चार सदस्यीय कमेटी गठित (Seoni News)

जिला शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे मौके पर पहुंचे तो उनके खिलाफ भी नारेबाजी हुई। आखिरकार कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन खत्म हुआ। डीईओ ने तुरंत प्रतिक्षा मानगढ़े को पद से हटा दिया और डीईओ कार्यालय अटैच कर दिया। उनकी जगह वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पटले को नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।

प्रभारी प्राचार्य का बचाव (Seoni News)

प्रतिक्षा मानगढ़े ने कहा, “मैंने सर्वधर्म सद्भाव के तहत सभी बच्चों से स्वैच्छिक रूप से अपने-अपने धर्म के नारे लगाने को कहा था। किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। यह पूरी तरह वैकल्पिक था।”

विहिप ने थाने में दिया ज्ञापन (Seoni News)

विहिप कार्यकर्ताओं ने अरी थाना प्रभारी और डीईओ को ज्ञापन सौंपकर प्राचार्य पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और उचित कार्रवाई की मांग की। संगठन ने इसे “हिंदू भावनाओं पर हमला” बताया। मामले ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर