पांढुर्णा। सौंसर के रेमंड चौक के पास एनएन होटल में बुधवार रात पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 7 युवक और 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिसे गवाहों के सामने जब्त कर लिया गया।
होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। छापे के दौरान तीन युवक पिछले गेट से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
होटल में अनैतिक देह व्यापार (Sex Racket)
पुलिस ने बताया कि होटल में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। पकड़े गए युवकों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि युवतियों की निजता का ध्यान रखते हुए पूछताछ की गई और उनके परिजनों को सूचना देकर सुपुर्द कर दिया गया।
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस अब होटल के रजिस्टर, CCTV और अन्य सबूतों की पड़ताल कर रही है। होटल मालिक से पूछताछ में रैकेट के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।