Mahakaushal Times

Shivraj Singh Chouhan : क्यों बढ़ाई गई केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा?

Shivraj Singh Chouhan : क्यों बढ़ाई गई केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा?

भोपाल। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले खुफिया इनपुट के बाद देर रात भोपाल और दिल्ली दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने के सख्त निर्देश जारी किए गए। संबंधित एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।

भोपाल में क्या बदलाव? (Shivraj Singh Chouhan)

– 74 बंगला (बी-8 आवास) के चारों तरफ अतिरिक्त पुलिस फोर्स
– बाहर बैरिकेडिंग बढ़ाई गई
– प्रवेश-निकास पर सख्त चेकिंग
– आसपास गश्त तेज, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

दिल्ली में इंतजाम (Shivraj Singh Chouhan) :

दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी दिल्ली पुलिस ने विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) के निर्देशन में अतिरिक्त बल तैनात किया। सभी प्रोटोकॉल के तहत एहतियाती कदम उठाए गए। शिवराज सिंह चौहान को पहले से Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके बावजूद इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा में इजाफा किया गया। मध्यप्रदेश के डीजीपी, दिल्ली पुलिस और मुख्य सचिव को सीधे निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक किसी विशेष खतरे की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। केंद्र और राज्य स्तर पर पूरा समन्वय है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रखे हुई हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि, ‘केंद्र सरकार ने राज्य को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। मोहन सरकार पर शिवराज सिंह ने आरोप लगाया है कि, उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है।’ कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ लोग यह कयास लगा रहे हैं कि, भाजपा अध्यक्ष के लिए शिवराज सिंह चौहान के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर