Mahakaushal Times

Suyash Tyagi : बीजेपी के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक बने सुयश त्यागी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

Suyash Tyagi : बीजेपी के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक बने सुयश त्यागी

Suyash Tyagi : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में रिक्त पदों पर नियुक्तियों का क्रम जारी रखा है। इसी कड़ी में, श्री सुयश त्यागी को बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा 5 नवंबर को हुई।

अपनी नियुक्ति के बाद, सुयश त्यागी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नए पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

हेमंत खंडेलवाल ने की नियुक्ति

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा अपनी टीम की घोषणा करने के बाद, विभिन्न बचे हुए पदों पर भी नियुक्तियाँ की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सुयश त्यागी (Suyash Tyagi ) की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

संघ से जुड़ाव और सोशल मीडिया की कमान

सुयश त्यागी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है जब पार्टी सोशल मीडिया पर अपने विचारों को मजबूती से प्रस्तुत करना चाहती है। सुयश पूर्व में आरएसएस के मध्यभारत प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके हैं। भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की पसंद माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर