एम्स डॉक्टर सुसाइड केस: मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया, 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

नई दिल्ली। भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि ट्रॉमा एंड इमरजेंसी विभाग के तत्कालीन HOD डॉ. मोहम्मद यूनुस द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और सार्वजनिक अपमान के चलते चिकित्सक ने बेहोशी की दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। […]